सभी हिंदी प्रेमियों को अंग्रेजी का नया साल मुबारक हो

सभी हिंदी प्रेमियों को अंग्रेजी का नया साल मुबारक हो,

देश की चिंता में डूबे रहने वालों को मातृभाषा को,
' मदर टंग ' कहने वालों को,
अच्छे दिनों की चाह में बुरे दिनों की मार सहने वालों को,
नया साल मुबारक हो,

आरो वाटर पीने और कार में चलने वालों को,
बीपी शुगर के डर से मॉर्निंग वाक करने वालों को,
खेतों से दूर रहकर शुध्द अन्न की ख़्वाहिश रखने वालों को
नया साल मुबारक हो 

दो सौ फेस्बुकिया मित्रों संग चैट करने वालों को,
वाट्सएप पर इधर का उधर फॉरवर्ड करने वालों को
हकीकत में तनहाइयों का दर्द सहने वालों को 

🌹नया साल मुबारक हो 🌹

- अनीता श्रीवास्तव